राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के लिए ऑडिशन 17 से 19 जून तक

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

13 जून राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली कलाकारों के लिए ऑडिशन अब 17, 18 व 19 जून, 2022 को होंगे।
24 से 26 जून, 2022 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2022 की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों के चयन के लिए नगर निगम सोलन के हॉल में 17, 18 व 19 जून, 2022 को ऑडिशन होंगे। यह ऑडिशन प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

Latest News