DNN सुजानपुर
2 नवंबर: सुजानपुर के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा अपने विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसभाएं करने के साथ-साथ कांग्रेस आलाकमान की ड्यूटी को निभाते हुए राज्य के अन्य चुनावी क्षेत्रों में भी लगातार जनसभाएं करने में जुटे हैं। पार्टी हाईकमान द्वारा उपलब्ध कराए गए चौपर के जरिए उन्होंने आज कसौली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी और बिलासपुर सदन में पार्टी प्रत्याशी बब्बर ठाकुर के लिए न केवल जनसभाएं की बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार देर रात तक जनसभाओं का सिलसिला जारी रखा। इन सभी जनसभाओं में भारी भीड़ देखकर राजेंद्र राणा ने दावा किया कि प्रदेश में अब कर्मचारियों के साथ अन्याय के दिन लदने वाले हैं और कर्मचारियों के साथ साथ प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस के सत्ता में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने न केवल कमरतोड़ महंगाई दी है बल्कि देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के नौजवानों के साथ अग्निवीर योजना के जरिए बहुत अन्याय किया है और यहां के बहादुर नौजवानों के सेना में नियमित भर्ती के रास्ते बंद कर दिए हैं। राजेंद्र राणा ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी और बिलासपुर सदर के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बब्बर के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ देश और प्रदेश की जनता को जुमले दिए हैं और ₹500 का गैस सिलेंडर 1100 ₹100 तक पहुंचा दिया है। इससे महिलाओं के लिए अपने घर का बजट चलाना मुश्किल हो गया है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों से लेकर किसानों, बागवानो, आउटसोर्स कर्मचारियों और दिहाड़ीदारों से मजाक किया है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्तासीन होते ही 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी जाएगी और हर महिला के खाते में 15 सो रुपए की मासिक पेंशन आएगी जो कांग्रेस का एक बहुत बड़ा तोहफा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलो की सरकार साबित हुई है। भाजपा शासन में हर वर्ग को अपने हितों के लिए सड़क पर आना पड़ा है और ऐसे में सरकार किस तरह मिशन रिपीट का दावा कर रही है, यह उनकी समझ से बाहर है। राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनावी घड़ी में अपनी हार सामने देखकर भाजपा ने अपना पूरा केंद्रीय नेतृत्व एक छोटे से पानी राज्य में चुनावी मैदान में उतार दिया है जो भाजपा की घबराहट और परेशानी को जगजाहिर करता है। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के मतदाता भाजपा की कथनी ,करनी और जुमला से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं और यही वजह है कि जब जनता महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा नेताओं से सवाल कर रही है तो वह बगले झांक रहे हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि देश प्रदेश की जनता को यह भलीभांति समझ आ गया है भाजपा की सरकार सिर्फ जनता को महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दे सकती है। यहां के बेरोजगारों और आम आदमी की समस्या सिर्फ कांग्रेसी ही हल कर सकती है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस की जनसभाओं में उमड़ती भीड़ यह दर्शा रही है कि कांग्रेस के पक्ष में प्रचंड लहर चल रही है और वादाखिलाफी के लिए लोग भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का मिजाज यह बता रहा है कि अब प्रदेश में डंके की चोट पर कांग्रेस का सत्ता में आना यह है और प्रदेश की जनता भाजपा को बनवास पर भेजने का पूरी तरह मन बना चुकी है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि मनमोहन सरकार के कार्यकाल में ₹500 में बिकने वाला सिलेंडर आज 12 सो रुपए में बिक रहा है और 60 प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल ₹100 का क्रॉस कर गया है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर इन हालात में अगर आप भाजपा को वोट देते हैं तो फिर आने वाले दिन आपके लिए आय से लेकर परिवारिक अर्थव्यवस्था के लिए आपके लिए बेहद चिंताजनक साबित होंगे।















