DNN सोलन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि युवा अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति के बल पर देव भूमि हिमाचल को सही मायनों में नशा मुक्त एवं स्वच्छ बना सकते हैं। राज्यपाल आज सोलन के वाकनाघाट स्थित जे.पी. विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ विचार-विमर्श सत्र को सम्बोधित कर रहे थे।
बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश तथा समाज हित में युवाओं की ऊर्जा का पूर्ण दोहन करने के लिए यह आवश्यक है कि युवा शक्ति स्वस्थ एवं जागरूक हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं को नशे जैसे भयानक रोग से दूर रहना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों से आग्रह किया कि वे सदैव नशे से दूर रहने का संकल्प लें और अपने सहपाठियों को भी नशे से दूर रखने में सहायक बनेें। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि किसी भी प्रकार का नशा शारीरिक एवं मानसिक हानि के साथ-साथ आर्थिक नुक्सान तथा सामाजिक अपयश का कारण है। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर ही अपने परिवार एवं राष्ट्र हित की दिशा में पूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने इस अवसर पर मन्दिर परिसर का भ्रमण किया तथा यहां श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए।















