राजनीतिक दलों एवं आदर्श आचार संहिता बारे बैठक आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन  

18 अक्तूबर: निर्वाचन अधिकारी 51-नालागढ़ एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आज एस.डी.एम कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं आदर्श आचार संहिता समिति के सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर, 2022 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) नामाकंन प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के साथ केवल 04 व्यक्ति ही नामांकन भरने के लिए कार्यालय में आ सकते है तथा राजनीतिक उम्मीदवारों को चुनाव रैली के लिए निर्वाचन अधिकारी से अग्रिम अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को रैली के लिए 48 घंटे पूर्व सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
उन्होंने राजनीतिक दलों एवं आदर्श आचार संहिता सदस्यों से आग्रह किया कि सभी आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करें।
उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विधानसभा चुनाव- 2022 के दृष्टिगत नियुक्त किए गए व्यय पर्यवेक्षक योगेश मिश्रा आज नालागढ़ में पहंुचे चुके हैं।
उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोग चुनाव से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी/समस्या के लिए उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में स्थापित नियंत्रक कक्ष के दूरभाष नम्बर 01795-299066, सामान्य पर्यवेक्षक के दूरभाष नम्बर 01795-299067 तथा व्यय पर्यवेक्षक दूरभाष नम्बर 01795-299068 पर सम्पर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News