राजगढ़ निजी सिंचाई के स्टोर टैंक से मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

Himachal News Others Sirmaur

DNN राजगढ़

22फरवरी। उपमंडल राजगढ़ के तहत नेरीपुल चौक के समीप एक निजी सिंचाई के स्टोर टैंक में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कुडू निवासी दलीप सिंह (48) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दरअसल मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकाला। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेजा गया।डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि वह शराब के नशे में उसमें गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा। उसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

News Archives

Latest News