राजगढ़ के सलेच कैंची में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

Himachal News Others Solan

DNN राजगढ़

12जून। राजगढ़ उपमंडल के सलेच कैंची में रविवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं। सलेच कैंची नामक इस ब्लैक स्पॉट पर पहले भी कई दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे के करीब सलेच कैंची पुल के पास एक मारुति अल्टो कार नंबर HP 07F -3377 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोग सवार थे। जिनमें से महेंद्र उर्फ सेठी ग्राम गलाटी लेउ नाना तहसील राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई है। उसके पुत्र व पुत्री घायल हुये हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर कार्यवाही की जा रही है। राजगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उधर राजगढ़ के डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर में कार दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत तथा 2 के घायल होने की पुष्टि की है।

Latest News