DNN सोलन
12 दिसम्बर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान विषय के अंतर्गत सोलन ज़िला के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर में विज्ञान एवं गणित क्लब का गठन किया गया। यह जानकारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर की प्रधानाचार्य ने दी।
प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान विषय के अंतर्गत गणित क्लब के सौजन्य से छात्रों ने विज्ञान और गणित विषयों पर चार्ट व मॉडल तैयार कर विद्यालय परिसर में प्रदर्शित किए। उन्होंने कहा कि छात्रों ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान विषय के तहत एक रीसाइक्लिंग कॉर्नर भी बनाया जिसमें प्लास्टिक वेस्ट जैसे बोतलों एवं टायरों का इस्तेमाल कर उनमें पौधारोपण किया।
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के प्रवक्ता एवं प्रभारी संजय कुमार ने इस अवसर पर विज्ञान एवं गणित के प्रति प्रेम और प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर स्थानीय अस्पताल के चिकित्सक, विषय विशेषज्ञ अध्यापक सहित छात्र उपस्थित थे।















