सोलन (ब्यूरो)
10 अक्तूबर। शहर में दुकानदार रविवार को दुकानें खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति में है। एक ओर सोलन व्यापार मंडल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रविवार को दुकानें खोलने का एलान कर दिया है तो दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कोई आदेश जारी नहीं किए गए है। इसको लेकर व्यापारी दूविधा में है कि रविवार को दुकानें खोली जाए या नहीं।
बता दें कि लॉकडाउन के बाद से जिला प्रशासन द्वारा दुकानें खोलने के नियम जारी किए है। इन नियमों के अनुसार जिला में जिस दिन बाजार ब्नद रहता था। उस दिन अभी भी दुकानें बंद रहेगी। सोलन में रविवार को दुकानें पहले बंद रहती थी। ठीक उसी प्रकार अनलॉक के बाद से रविवार को दुकानें बंद रखने के आदेश है। परन्तु सोलन व्यापर मण्डल द्वारा जारी किए प्रेस नोट के बाद से चर्चा बनाई हुई है।
सोलन व्यापर मंडल ने प्रेस नोट में साफ़ किया है कि रविवार को भी सोलन शहर में जाएगी और यह फैसला कोरोना वायरस केर खतरें को देखते हुए लिया गया है, ताकि आगामी दिनों में बाज़ारों में भीड़ एकत्र न हो। सोलन व्यापर मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बाज़ारों को खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में त्यौहार है इसको लेकर रविवार को भी बाज़ार खुलें रहेंगे, ताकि बाजार में अधिक भीड़ न हो सके। इस मामलें को लेकर उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव ने कहा कि जिला रविवार को बाजार खोलने के कोई आदेश गए है। अगर बिना अनुमति के बाजार खोलें जाते है तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।















