युवा साहित्यकारों की रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा: सुनीला ठाकुर

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो 

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उभरती नवोदित प्रतिभाओं की रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य युवा साहित्यकारों को तलाशने और तराशने तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू व लाहौल स्पीति के युवा साहित्यकारों से उनकी रचनाओं को प्राप्त करके पुस्तक में प्रकाशित करने के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए 16 से 30 वर्ष की आयु के नवोदित लेखकों व साहित्यकारों को अपनी रचनाएं आगामी 16 जुलाई तक जिला भाषा अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में प्र्रस्तुत करने को कहा है। प्रस्तुत की जाने वाली रचनाएं पहले किसी अखबार अथवा पत्रिका में प्रकाशित होनी चाहिए। आवेदक अच्छे स्तर की दो रचनाएं उनके कार्यालय में अथवा कार्यालय के ई.मेल कसवानससन520/हउंपसण्बवउ पर भेज सकते हैं।

News Archives

Latest News