युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Crime Kullu

DNN मनाली (रेणूका गोस्वामी)

जिला कांगड़ा के युवक ने मनाली में फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। मृतक की पहचान अमन निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है उसने रात को कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें रात साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि एक लड़के ने झाडंग चचोगा मनाली में अपने क्‍वार्टर में फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि मृतक के साथ उसका मौसेरा भाई शुभम भी कमरे में ठहरा था। मृतक मनाली में ही मेकैनिक का काम करता था।

पुलिस के अनुसार युवक ने कमरे के बाहर लगी रेलिंग से रस्सी बांध कर फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसपी कुल्लू गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News