युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख गया यह बात

Crime Sirmaur

DNN नाहन। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी मौत के किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है।
जानकारी मिली है कि युवक करीब एक सप्ताह पहले अपने पिता को यह कहकर कालाअंब आया था कि उसे नौकरी करनी है। मृतक युवक कालाअंब में अपने दोस्त के रूम में रह रहा था। उसका दोस्त रक्षाबंधन पर घर गया हुआ था। सोमवार की रात को युवक ने आत्महत्या की। मृतक युवक अपने दोस्त की कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। इस पर मृतक युवक का दोस्त घर से कमरे आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने रोशनदान से देखा तो संजीव फंदे से लटका पाया। इस पर उसने कालाअंब थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन नाहन भेजा। यहां पर मंगलवार को पोस्टमाटम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
छानबीन के दौरान पुलिस को युवक के मोबाइल के नीचे एक पर्ची में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है।
मामले की पुष्टि करते हुए कालाअंब थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News