DNN सोलन (श्वेता)
प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाण में पुलिस ने जबरदस्त अभियान छेड़ा हुआ है। इसके तहत यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने करीब 600 वाहनों को चेक करने के बाद 102 वाहनों के विभिन्न खामियों के चलते चालान किए। पुलिस ने मौके पर करीब 21000 जुर्माना भी वसूला हैं। परमाणु थाना प्रभारी श्याम तोमर ने इसकी पुष्टि की है उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा।















