यहां गोविंद ठाकुर ने सम्मानित किए नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य

Kullu Others

DNN कुल्लू

24 जनवरी। शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली में विकास खण्ड नग्गर तथा मनाली के नव-निर्वाचित भाजपा समर्थित पंचायत समिति के 13 सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
गोविंद ठाकुर ने नव निर्वाचित सदस्यों से कहा कि लोगों ने उन्हें एक विश्वास और अपेक्षाओं के साथ चुनकर भेजा है। इसलिये यह जरूरी है कि आप पहले दिन से ही काम करना आरंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी चुने हुए प्रतिनिधि एकजुट होकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान करेंगे। उन्होंने कहा विकास की अधिकांश योजनाएं पंचायती राज इकाईयों से कार्यान्वित की जाती हैं। त्रिस्तरीय इस व्यवस्था में जरूरी है कि सभी में एक बेहतर तालमेल और समन्वय हो ताकि सार्वजनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

News Archives

Latest News