यदि साल की आय है 1 लाख से कम तो मुफ्त मिलेगी ये सुविधा

Himachal News

DNN सोलन
सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत देवठी में आज विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज जूनियर डिविजन प्रतिभा नेगी ने की। प्रतिभा नेगी ने इस अवसर पर कहा कि संविधान में भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं तथा विभिन्न प्रावधानों के द्वारा यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि संविधान का अक्षरश: पालन हो। उन्होंने कहा कि कानून की अनुपालना सभी का दायित्व है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के जिन पुरूषों की सालाना आय एक लाख रुपये से कम है वह नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानून के तहत महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोग नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभा नेगी ने इस अवसर पर संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, मौलिक कत्र्वयों, सूचना का अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा माता-पिता भरण पोषण अधिनियम के विभिन्न प्रवधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत देवठी के प्रधान हेतराम ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शिविर नियमित अन्तराल पर आयोजित किए जाने चाहिए।

News Archives

Latest News