DNN कसौली
कसौली पुलिस ने गढख़ल के नजदीक मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों के पास से 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी कुल्लू जिला के निवासी बताए जा रहे है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गढख़ल पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार होकर 2 युवक आए। शक होने पर उन्हें रोक कर चैक किया गया। जांच के दौरान इनके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी हेम सिंह व नरेंद्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















