डीएनएन सोलन
मैसर्ज फैवली ट्रांसपोर्ट रेल टैक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड की सोलन जिले के बद्दी स्थित इकाई में 20 ट्रेनी ऑपरेटर के पदों के लिए 22 मार्च 2018 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी निर्मल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मैसर्ज फैवली ट्रांसपोर्ट रेल टैक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड में इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होने चाहिए। उम्मीदवार मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, इलैक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग व इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उतीर्ण होना चाहिए। साक्षात्कार के लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च 2018 को प्रातः 10.00 बजे अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित मैसर्ज फैवली ट्रांसपोर्ट रेल टैक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नंबर 3-ए, अपारेल पार्क, इंडस्ट्रीयल एरिया, काथा भटोलीकलां, तहसील बद्दी, जिला सोलन पहुंचे।
















