मुख्यमंत्री व क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे नेता : कांग्रेस

Politics Shimla

DNN कोटखाई

भाजपा सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई को घोर निराशा हाथ लगीं हैं और डबल इंजन की सरकार होते हुए भी विकास पर पूर्ण विराम लग गया हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नजदीक आते देख आधे-अधूरे कामों का आनन-फानन में शिलान्यास व उद्घाघाटन करवा कर मुख्यमंत्री तथा क्षेत्र की जनता को गुमराह करने में विधायक लग गये हैं। यह आरोप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा , पूर्व जिला परिषद सदस्य लायक राम औस्टा, प्रेमलता चौहान, वरिंदर घेजटा, भीम सिंह झौहटा शारदा ठाकुर, देवेंद्र नेगी आदि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते लगाया। उन्होंने कहा कि सोज़ला सड़क का निर्माण व उद्धघाटन पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर के कर कमलों द्वारा वर्ष 2013 में हो चुका था लेक़िन मौजूदा विधायक  बरागटा इसी सड़क का मुख्यमंत्री से दोबारा उद्धघाटन करवा कर झूठा श्रेय लेने जा रहे हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत धानसर संपर्क मार्ग पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुई थी। वर्तमान में सड़क का निर्माण कार्य आधा-अधूरा हैं और सड़क में अभी तक सोलिंग भी नही हुई हैं, ऐसे में अधिकारियों पर राजनैतिक दबाव बनाकर रात के अंधेरे में धानसर व अन्य प्रस्तावित सड़के बस को जेसीबी से खींचकर पास करवाई गई। इसी प्रकार खरशाल-धानसर-शलोली संपर्क मार्ग का शिलान्यास मुख्यमंत्री से करवाने की तैयारी की जा रही हैं जबकि बेहतर होता कि ढाई वर्षो में इस सड़क की वन अनापत्ति पत्र जैसी प्राथमिक औपचारिकताएं तो पूरी की जाती।

News Archives

Latest News