मुख्यमंत्री ने करीब 160 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

14 नम्बर । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नाहन दौरे पर रहे। यहां मुख्यमंत्री ने सतीवाला पंचायत में एक साथ करीब 160 करोड़ रूपए की लागत की 31 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किया।
सतीवाला पहुंचने पर विधायक डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने सतीवाला में ही एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा, तो वहीं विपक्ष पर भी जुबानी हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए काम नहीं बल्कि घोटाले ही उपलब्धि है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 160 करोड़ रूपए की 31 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी व नाहन विधानसभा क्षेत्र में ही 2 दिनों में करीब 325 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए गए।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तभी से गरीब आदमी की ज्यादा से ज्यादा मदद करने को एकमात्र लक्ष्य के साथ सरकार ने काम किया है। हालांकि कोरोना की वजह से सरकार को सही मायने में काम करने के लिए 2 वर्ष ही मिल पाए। बावजूद कोरोना की चुनौतियों को सामना करते हुए हिमाचल कई मामलों में अन्य प्रदेशों से आगे निकलकर काम कर रहा है।मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में कोई काम नहीं दिखते। इसलिए कांग्रेस के लिए काम नहीं, बल्कि घोटाला ही उपलब्धि होता है। इसलिए विपक्ष ही यह उपलब्धि हासिल कर सकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इसके विपरीत केंद्र सरकार के साढ़े 7 वर्ष का कार्यकाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। वहीं 4 साल में प्रदेश सरकार पर भी कोई उंगली नहीं उठा सकता, क्योंकि प्रदेश में सरकार ने पूरी ईमानदारी से कार्य किया है।जनसभा के अंत में मुख्यमंत्री ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएं भी की। इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने भी अपने विचार रखे।

News Archives