मुख्यमंत्री की जनसभा मेन भारी बरसात के बाद पंडाल में भरा पानी

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

03 सितंबर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद उपचुनाव के बाद पहली बार विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के दौरे पर हैं । यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन व शिलान्यास के पश्चात जब लोगों को संबोधित करने मुख्यमंत्री पंडाल में पहुंचे तो झमाझम भारी बरसात शुरू हो गई । और भारी बरसात के दौरान लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पंडाल में डटे रहे ।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद उपचुनाव के बाद पहली बार सराहा पहुंचे । इस दौरान सराहां के कुश्ती मैदान में आयोजित जनसभा मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री के भारी बरसात शुरू हो गई और पंडाल तालाब में तब्दील हो गया । इस दौरान पंडाल में भारी बरसात के बाद पानी जमा हो । जिसके बाद यहां जिला प्रशासन व स्थानीय नेताओं द्वारा किए गए बंदोबस्त की भी पोल खुलती नजर आई । लेकिन बावजूद इन सब के लोग भारी बरसात के दौरान भी पंडाल में डटे रहे और यहाँ लगी कुर्सियों पर चढ़कर अपने चपल जूते हाथ मे लेकर मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बेताब नजर आए । इस दौरान जनता समेत प्रशासनिक अधिकारी भी पंडाल में भरे भारी पानी में खड़े नजर आए ।

News Archives

Latest News