मुख्यमंत्री 12 सितंबर को द्रंग व जोगिंदर नगर के प्रवास पर

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

11 सितंबर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 12 सितंबर सोमवार को मंडी जिले के द्रंग व जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में एक दिन के प्रवास पर रहेंगे। सहायक आयुक्त मंडी राकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्रंग के पधर में प्रातः साढ़े 10 बजे पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री द्रंग के हारडगलू मेला मैदान में पौने 11 बजे पहुंचेंगे और वहां से द्रंग विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री जोगिंदर नगर के डोहग हैलीपैड में पौने 2 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जोगिंदर नगर के मेला मैदान से जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जोगिंदर नगर से पौने 5 बजे शिमला को प्रस्थान करेंगे।

News Archives

Latest News