मुख्य संसदीय सचिव ने की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी प्रबंधन समिति की बैठक के अध्यक्षता

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

4 जुलाई। मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा पर्यटन वन परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी प्रबंधन समिति की बैठक के अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है

 प्रदेश सरकार द्वारा इसी के दृष्टिगत उद्योगों की मांग के अनुरूप ने नए ट्रेड  प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आरंभ किए हैं ताकि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो  से विभिन्न पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण लेने के  उपरांत यहां से निकले विद्यार्थियों को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध हो सके ।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार द्वारा शमशी स्थित  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में  इस शैक्षणिक सत्र से सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल का नया ट्रेंड आरम्भ करने को मंजूरी दी है। जिसमे 20  सीटे रखी गई हैं।

 उन्होंने कहा कि आज ग्रीन ऊर्जा का जमाना है । प्रदेश सरकार ग्रीन ऊर्जा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है उन्होंने कहा कि सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण आरंभ होने से जिले के युवाओं को घर द्वार के निकट प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही निकट भविष्य में इन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

 उन्होंने आईटीआई  शमशी प्रबंधन   को  औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में ओर बेहतरीन सुविधाएं सृजित करने निर्देश दिए  ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

 आईटीआई प्रबंधन समिति शमशी के अध्यक्ष सेस राम चौधरी ने  सीपीएस का स्वागत किया।उन्होंने बैठक में बताया कि आईटीआई शमशी में सभी कमरों में सीसी कैमरे लगाए गए हैं ताकि विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थान में बच्चों को स्मार्ट क्लास सुविधा चरणबद्ध तरीके से आरंभ की जा रही है।  इस वर्ष पांच कक्षाओं को स्मार्ट  क्लास सुविधा उपलब्ध करवाने को मंजूरी दी गई है । बैठक में  आईटीआई शमशी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 750 बच्चों को टूल किट प्रदान करने का भी निर्णय लिया। बैठक मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा तथा खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए बैडमिंटन तथा बास्केटबॉल मैदान का जीर्णोद्धार करने का भी निर्णय लिया गया है।

  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।उन्होंने बताया कि वर्तमान में आईटीआई शमशी में 1052 बच्चों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां तीन शिफ्टों  में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  प्रशिक्षण प्रातः 8 बजे से सायं 7:30 बजे तक तीन शिफ्टों  दिया जा रहा है। उन्होंने सीपीएस  सुंदर सिंह ठाकुर का  आईटीआईशमशी  में नया ट्रेड सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल आरंभ करवाने के लिए आभार व्यक्त किया

  बैठक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी  प्रबंधन समिति के गैर सरकारी तथा सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

   मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने इसके उपरांत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू के प्रबंधन समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

    कुल्लू आईटीआई कुल्लू प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदनलाल सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रबंधन समिति द्वारा किए जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।

     आईटीआई कुल्लू के प्रधानाचार्य  अभिषेक ठाकुर ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।

      बैठक में आईएमसी के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

News Archives