DNN बद्दी
राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर 16 नवंबर शुक्रवार को बददी विश्वविद्यालय में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे हिमाचल के विभिन्न जिलो से आए पत्रकार शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मु य अतिथि के तौर पर नेशनल यूनियन आफ जनर्लिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक शिरकत करेंगे। इसके अलावा इसमें विभिन्न समाचार पत्रों से जुडे संपादक व समाचार संपादक भी भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रांतीय संगठन सचिव रणेश राणा व वरिष्ठ सदस्य किशोर ठाकुर ने बताया कि राज्यस्तीय प्रैस दिवस कार्यक्रम बददी विश्वविद्यालय परिसर में 11 बजे दीप प्रज्जवलित के साथ शुरु होगा। इस बार कार्यक्रम का विषय प्रैस की स्वतंत्रता व जिम्मेदारियां रखी गई है। कार्यक्रम के आयोजन समिति का प्रभारी सुरेंद्र शर्मा को बनाया गया है। इसी दिन हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट का द्विवार्षिक अधिवेशन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष व की अध्यक्षता प्रदेश भर से आए डेलीगेटों की उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम में शिमला, सोलन, ऊना, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लु व कांगड़ा जिलो से आए डेलीगेट भाग लेंगे और संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन करेंगे। उन्होने प्रदेश के सभी पत्रकारों से आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा सं या में कार्यक्रम में पहुंचे और राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर अपने विचार रखें। वर्तमान दौर में मीडीया के लिए जहां चुनौतियां बढ़ी है वहीं उसकी जि मेदारियों भी बढ़ गई है।















