माॅनसूनी बारिश के कारण जिला को हुआ लगभग 126 करोड़ रूपये का नुक्सान – उपायुक्त

Himachal News Others Una
DNN ऊना
15 जुलाई – जिला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माॅनसून के दौरान जिला में हुई भारी बारिश के कारण अब तक लगभग 126 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ व बागवानी क्षेत्र में लगभग 80 हज़ार रूपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.30 करोड़ रूपये के पक्के व कच्चे घरों को पूर्ण/आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है जिसमें आठ पक्के घर व 34 कच्चे घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए तथा 65 पक्के घर तथा 53 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। इसके अतिरिक्त एक दुकान तथा 95 गौशलाएं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को लगभग 42 करोड़, जल शक्ति विभाग को लगभग 52.50 करोड़, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन प्रोजैक्ट को लगभग 2.90 करोड़, बिजली विभाग को लगभग 22.30 करोड़ रूपये की योजनाएं प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग को लगभग 8.17 लाख का नुक्सान हुआ है। शिक्षा विभाग को लगभग 8.25 लाख, स्वास्थ्य विभाग को लगभग 8.10 लाख, भू संरक्षण विभाग को 15 लाख रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद ऊना में 28 लाख, नगर पंचायत दौलतपुर चैक 3.60 लाख और अंब में 50 लाख रूपये का नुक्सान हुआ है। इसके अतिरिक्त आगजनी घटनाओं पर 5.70 लाख, जल भराव के कारण 6.20 लाख तथा लगभग 1.01 करोड़ रूपये की रिटेनिंग दीवारों को नुक्सान पहुंचा है।

News Archives

Latest News