माल रोड व राजगढ़ रोड पर अस्थायी तौर पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

Others Solan

DNN सोलन, 3 नवंबर :

5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोलन दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा गाड़ियों की रिहर्सल की जाएगी। जिसके चलते शुक्रवार यानी 4 नवंबर को सोलन शहर के माल रोड व राजगढ़ रॉड पर 2:15 से 2:45 व 3:15 से 3:45 तक सभी वाहनों की आवाजाही अस्थाई तौर पर बंद रहेगी। यह जानकारी एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि माल रोड व राजगढ़ रोड पर इस अवधि में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील की है।

News Archives

Latest News