DNN सोलन
सोलन माल रोड के व्यापारियों ने माल रोड पर उपायुक्त सोलन द्वारा शाम के समय साढ़े 5 बजे से 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर लगाए एक प्रतिबंध को 7 या फिर साढ़े सात बजे तक लगाने की मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों ने पंकज वर्मा, अमन सेठी, चार्ली, अभिषेक ने एक ज्ञापन भी डीसी सोलन को सौंपा। व्यापारियों ने डीसी को कहा कि प्रदेश में 8 बजे के बाद कफ्र्यू लग जाता है। ऐसे में माल रोड पर भी वाहनों की आवाजाही 8 बजे खुलती है। जबकि दुकानदार 7 बजे के बाद अपनी दुकानें बंद करके अपने अपने घरों को जाना चाहते है। ऐसे में उन्हें यहां से गुजरने के लिए 8 बजे का इंतजार करना पड़ता है। इसलिए माल रोड पर आवाजाही साढ़े 7 बजे तक खोल दी जाए। इस पर उपायुक्त ने जल्द विचार करके नए आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।















