Dnewsnetwork
सोलन पुलिस ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ व प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पावर हाउस, सपरून के समीप स्थित एक फ्लैट में दबिश दी गई। दबिश के दौरान उक्त फ्लैट में रह रहे एक व्यक्ति के कब्जे से 189.82 ग्राम चरस, 154 टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवाएं तथा 26,280 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी की पहचान संदीप कोहली निवासी सोलन उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है । पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।















