Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश में मात्र 11 वर्ष के बालक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। यह मामला राजधानी शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के बलग में सामने आया है। मात्र 11 वर्ष के एक बालक ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से बच्चे के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि देर रात बच्चे को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उस की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और अधिकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।















