माता हिडिम्बा से आशीर्वाद लेकर मनाली माल रोड में निकाली जागरूकता रैली

Himachal News Kullu Others

DNN मनाली  (रेणुका गोस्वामी)
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियो ने मनाली माल रोड में जागरूकता रैली निकाली। मनाली नायब तहसीलदार मोहन लाल ने हरी झंडी दी। इस मौके पर मोहन लाल ने कहा कि समाज को जागरूक करने में एनएसएस के स्वयं सेवियो का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने में ये स्वयं सेवी अपनी भूमिका निभा रहे है। उन्होने मनाली में रैली निकालने और लोगो को स्वच्छता, नशा निवारण, ट्राफिक नियमो सहित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे विषयों पर लोगो को जागरूक कर सराहनीय कार्य किया।
इससे पहले स्वयं सेवियो ने वरिष्ठ स्वयंसेवी सुमित ठाकुर के नेतृत्व में माता हिडिम्बा से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया और जागरूकता रैली निकाली। सुमित ने कहा कि प्रदेश को उड़ता पंजाब नही बनने देंगे। साथ ही चिटा नशे को प्रदेश से पनपने नही देंगे। उन्होंने सभी स्वयं सेवियो से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के युवाओ को इन सब नशे से दूर रहने को प्रेरित करे तथा नशाखोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस की मदद करे। उन्होंने युवाओ को ट्रेफिक के नियमो का पालन करने की भी बात कही।
गौर हो कि जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना का मेगा केम्प चलाया जा रहा है। शिविर में स्वयं सेवियो को नेतृत्व की भावना पैदा करने के साथ साथ समाजिक कुरीतियों से अवगत करवाने के साथ साथ अनेको विषयो के गुर सिखाए जा रहे है।

News Archives

Latest News