महिला चला रही थी दुकान पुलिस ने मारा छापा हुई गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime Solan

Dnewsnetwork

एक महिला द्वारा चलाई जा रही दुकान से पुलिस ने 2.965 किलोग्राम चुरा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान का संचालन कर रही महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए बरोटीवाला ट्रक यूनियन के समीप स्थित एक झुग्गीनुमा चाय की दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री का अवैध धंधा कर रही रामबेटी निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला की दुकान की तलाशी लेने पर दुकान के अंदर एक सफेद बोरे में कुल 2.965 किलोग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद की गई । उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News