DNN सोलन
सोलन पुलिस में तैनात 6 पुलिस कर्मचारियों को एतिहात के तौर पर होम क्वारंटाइन पर भेज दिया गया है। पुलिस कर्मचारी महाराष्ट्र गए थे और कुछ दिनों पहले ही लौटे थे। पुुलिस अधिकारियों ने एतिहात के तौर पर इन पुलिस कर्मचारियों स्वास्थ्य विभाग में जांच करवाने के बाद क्वारंटाइन पर भेजा है। हालांकि पुलिस कर्मचारियों में कोरोना वायरस को लेकर कोई लक्षण नहीं पाए गए, लेकिल विभाग के अधिकारी इस मामले को लेकर कोई रिस्क नहीं ले रहे है। एएसपी शिव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर पुलिस विभाग में कर्मचारियों को लेकर एतिहात के तौर पर होम क्वाटीन पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वे दूसरे राज्यों से ड्यूटी देकर लौटने वाले कर्मचारियों की स्वास्थ्य विभाग में जांच करवाए और एतिहात के तौर पर पुलिस कर्मचारियों को होम क्वाटीन में भेजे।














