महाराणा प्रताप ने कष्ट सहे लेकिन दासता स्वीकार नहीं की- गोविंद सिंह ठाकुर

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

2 जून महाराणा प्रताप ने अकबर से हल्दीघाटी का युद्ध हारने के बाद कष्ट सहे लेकिन कभी अकबर की दासता स्वीकार नहीं की। महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती के मौके पर कुल्लू के देव सदन में राजपूत संघ जिला कुल्लू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा कला भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ये बात कही। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ें और नशे से दूर रहें।

इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रांतीय अध्यक्ष सूरत ठाकुर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अरविंद चंदेल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा तथा सुशील ठाकुर सदस्य राजपूत कल्याण बोर्ड भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मंजरी नेगी सदस्य महिला आयोग तथा रेखा गुलेरिया जिला परिषद सदस्य सहित अन्य महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान राजपूत संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा गया। साथ ही मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भी आग्रह किया। वहीं मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने लेकर राजपूत सभा को आश्वासन भी दिया।

राजपूत संघ कुल्लू के अध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने मंत्री को सम्मानित किया तथा उन्हें वीरता की प्रतीक तलवार भेंट की। राजपूत संघ के उपाध्यक्ष भीम कटोच, महासचिव हीरा लाल ठाकुर, तथा जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ठाकुर अपनी कार्यकारिणी सहित इस मौके पर उपस्थित रहे

News Archives

Latest News