मण्डलायुक्त कार्यालय में नायब तहसीलदार के पद के लिये आवेदन आमंत्रित

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

2 सितम्बर: सहायक आयुक्त (मंडलायुक्त) राम प्रसाद ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि मण्डलायुक्त कार्यालय धर्मशाला में नायब तहसीलदार का पद भरा जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इच्छुक सेवानिवृत नायब तहसीलदार सादे कागज पर अपना आवेदन व्यक्तिगत रूप से 8 सितम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 30 हजार रुपये वेतन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्राररम्भिक रूप से यह पद 30 जून, 2023 तक भरा जाना प्रस्तावित है पर आवश्यता पड़ने पर इस अवधि का बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिये उनके कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-229022 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News