DNN सोलन
सोलन निर्वाचन क्षेत्र की कांग्रेस की बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरदार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सोलन विश्राम गृह में संपन्न हुई। इस बैठक में स्थानीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने पार्टी मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित , पूर्व मंत्री पंडित शिव कुमार और प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से पराथना की। बैठक में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया गया और कांग्रेस आलाकमान से अनुरोध किया गया की जब तक देश में बैलट पेपर से चुनाव न करवाए जाए चुनावों का पूर्णतय बहिष्कार होना चाहिए और मजबूत लोकतंत्र के लिए बैलट पेपर से चुनाव अतिआवश्यक है।
स्थानीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने अभी हाल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं को मनोबल कम नहीं करना चाहिय और नए सीरे से पार्टी में जान भरने के कड़ी मेहनत की जरूरत है और सभी नेताओं ,कार्यकर्ताओं को जन जन तक कांग्रेस की विचारधारा , इतिहास और कांग्रेस द्वारा किए विकास कार्यों को बताना होगा। उन्होंने कहा की वो स्वयं इस काम की शुरुआत कर चुके है और सोलन निर्चाचन क्षेत्र के हर एक गावं में जाकर लोगो और कार्यकर्ताओं से मिल कर, उनकी समस्याओं को सुन कर ही भविष्य में विधायक निधि वितरित करूँगा।
