मंडी के सेरी मंच पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

18 जून । मंडी के सेरी मंच पर 21 जून मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके सेरी मंच पर सुबह सात से आठ बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पहले मंडी के पड्डल मैदान में मनाया जाना था, लेकिन मौसम के खराब रहने की आशंका के मद्देनजर योग शिविर के स्थान में परिवर्तन किया गया है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि योग शिविर में विभाग के योग शिक्षक आसन, ध्यान व योग क्रियाएं करवाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। योग के लिए मैट इत्यादि की व्यवस्था आयुर्वेद विभाग करेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योग के लिए खुले सूती वस्त्र पहन कर आएं।

Latest News