भैसों के बाड़े में छुपा रखी थी अवैध शराब, पुलिस ने की रेड

Baddi + Doon Crime Politics

DNN बद्दी
प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पंजाब हरियाणा की अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी करके रोजाना अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ रही है। लेकिन बड़ी मछलियां और स्पलायर अभी तक भी पुलिस गिरफ्त से कोसों दूर हैं।
छोटे शराब कारोबारियों पर नुकेल कसते हुए जिला पुलिस की टीम ने मुखबर से मिली सूचना के बाद वार्ड नंबर-8 बिलांवाली लबाणा में छापेमारी की। जहां पर श्याम लाल ने अपने भैसों के बाड़े के अंदर बने कमरे में अवैध शराब छुपा रखी थी। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी की तो पुलिस को मौके से 9 बोतलें, 22 अध्धे तथा 73 पब्बे अवैध देसी शराब के बरामद किए। आरोपी अवैध शराब के संबंध में कोई दस्तावेज या लाईसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने अवैध शराब की खेप को कब्जे में ले लिया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी कर बिलांवाली लवाणा से अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

News Archives

Latest News