भुंतर बैली पुल पहले और तीसरे बुधवार को तीन घण्टे यातायात के लिए रहेगा बंद-डीसी

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

19 अगस्त। जिला दण्डाधिकारी आशुतोष गर्ग ने भुंतर बैली पुल को रूटीन रखरखाव व सामान्य मुरम्मत कार्य के कारण हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को दोपहर 12 बजे से सायं तीन बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।
आशुतोष गर्ग के अनुसार यह आदेश आम जनमानस की सुरक्षा के मद्देनजर भुंतर बैली पुल की माह में कम से कम दो बार मुरम्मत करना जरूरी है। उपायुक्त को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा हि.प्र. लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने पुल पर वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण इसकी रूटीन मुरम्मत करने के बारे में अवगत करवाया है और माह में दो बार केवल तीन घण्टे के लिए यातायात को बंद रखने का आग्रह किया है।

Latest News