भाजपा सोलन मंडल ने कोरोना महामारी के हालात को लेकर बूथ पालकों के साथ बैठक

Politics Solan
DNN सोलन
भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल ने कोरोना महामारी के हालात को लेकर बूथ पालकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से  बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की। बैठक में  भाजपा प्रदेश  उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, ज़िला सोलन प्रभारी पायल वैद्य , ज़िलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य व अन्य गणमान्य पदाधिकारीयों ने विशेष रूप से बूथ पालकों का मार्गदर्शन किया। बैठक की रूपरेखा आईटी विभाग जिला सोलन के संयोजक विक्रम मट्टू ने की। भाजपा प्रदेश  उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने इस दौरान बूथ पालकों से महामारी के हालातों को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का सही से पालन करने की बात कही।
 उन्होंने कहा की  पार्टी के कार्यकर्ता  बूथ स्तर पर लोगों कोरोना महामारी के बचाव के लिए मास्क वितरण और राशन किट का प्रबंध कर रहे है।  इस अलावा जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है।  गुलेरिया ने कहा कि सोलन भाजपा मंडल की तरफ से अभी तक 34500 मास्क , 2500 राशन किट और 12500 लोगों को खाना खिलाया गया। यह सिलसिला लॉक डाउन खुलने तक जारी रहेगा।  उन्होंने लोगों से मास्क का प्रयोग कर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की अपील की है।
इस मौके पर पायल वैध्य, आशुतोष वैद्य और डॉ राजेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कोरोना महामारी जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आने की की।  साथ हो कोरोना वायरस के बचाव के लिए आरोग्य ऐप डाऊनलोड करने और करवाने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की।

News Archives

Latest News