भाजपा सरकार का फायदा मिलेगा जुब्बल नावर कोटखाई के लोगों को-नीलम सरैइक

Politics Shimla

DNN कोटखाई

जुब्बल नावर कोटखाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे के बाद भाजपा और मजबूत होती दिखाई दे रही है। वही यहां पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी हाईकमान ने मंडल का गठन भी कर दिया है। जिसके बाद अब भाजपा की नई टीम व कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में डट गए हैं और पार्टी प्रत्याशी को जीत दर्ज करवाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।

इसी बीच जुब्बल नावर कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक ने आज नावर क्षेत्र में गांव-2 जाकर प्रचार किया। उन्होंने जनता से एक साल का समय मांगा और कहा कि सरकार के साथ चल कर विकास का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा और कॉंग्रेस के मध्य है जिसमें कॉंग्रेस काफी पीछे है। विकास के जो भी कार्य इस क्षेत्र में हुए हैं वो भाजपा की सरकारों ने किए हैं। दो दो एसडीएम कार्यालय, कोटखाई में अलग ब्लॉक, कलबोग में उपतहसील, टिक्कर में अग्निशमन केंद्र, तहसील कार्यालय को शुरू कराने जैसे कुछ प्रमुख काम क्षेत्र में हुए हैं।

सरैइक ने कहा कि भाजपा इस चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। और विपक्षियों के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए वो या तो भ्रम फैला कर या दुष्प्रचार का सहारा लेकर चुनाव मैदान में है। प्रत्याशी ने कहा कि एक साल बाद आम चुनाव होने है। जनता नीलम को एक साल के लिए परखे। उन्होंने कहा कि नीलम सरैक एक अनुभवी प्रत्याशी हैं और पंचायतीराज संस्थाओं में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करती रहीं है।  अभी भी हमारी सरकार बागवान किसान को ध्यान में रखते हुए सहकारिता के क्षेत्र में किसान उत्पादक संगठन बना रही हैं। सरैइक ने वादा किया कि वो व्यावहारिक रूप से समस्या का समाधान करना चाहती हैं। जबकि विरोधी सिर्फ भ्रम और दुष्प्रचार की राजनीति करने में व्यस्त हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता जो निस्वार्थ भाव से संगठन से जुड़े हैं वो आज भी पार्टी के साथ है। उन्होने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक महिला कार्यकर्ता को टिकट दिया है। अब यह हम सब की जिम्मेदारी है कि नए दौर की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा था वो किया भी है और आने वाले समय में भी इसी भाव से काम करेगी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा विकास की निरंतरता को बनाए रखना चाहती है।

News Archives

Latest News