DNN सोलन
करीब 2 दर्शक बाद भाजपा में फिर लौटे महेंद्र नाथ सोफत ने कहा कि वे अब नई पारी के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वे पीढ़ा के साथ पार्टी से बाहर हुए थे और अब सभी गिले शिकवे भूलाकर दोबारा भाजपा में लौटे है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करना उनका पहला उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों को मजबूत करने के लिए पार्टी में आया हूं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें किसी बड़े ओहदे की कोई तमन्ना नहीं है। पार्टी में दोबारा आना मेरा निजी फैसला है, किसी के कहने या किसी पद लेने के लालच में मैने पार्टी दोबारा ज्वाइन नहीं की है।
याद रहे कि महेंद्र नाथ सोफत भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री रहे है। सोफत ने 1998 में सोलन से विधानसभा चुनाव हारा था, लेकिन विजयी कांग्रेस उम्मीदवार मोहिनी के खिलाफ कोर्ट चले गए थे। महेंद्र नाथ सोफत भाजपा का दामन थामते हुए महेंद्र सिंह सोफत ने 2004 में केस तो जीता, लेकिन उपचुनाव में टिकट नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने मित्र मंडली बनाकर पार्टी में बगावत शुरू कर दी थी।