भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया एक बूथ बीस महिलाएं कार्यक्रम, पंचायत और विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को जीत दिलाना मकसद

Others Politics Shimla

DNN शिमला 

10 अक्तूबर। भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कमर कस ली है और बैठकें कर रणनीति बनाने का दौर भी शुरू हो गया है।शिमला के गंज सनातन धर्म स्कूल में शिमला जिला महिला मोर्चा की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद की अध्यक्षता में हुई जिसमें महिला कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के लिए टिप्स दिए गए।

विओ : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश के अलग अलग जिलों में जाकर बैठकें आयोजित कर रही है इसी के तहत आज शिमला जिला की महिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई है जिसमें “एक बूथ 20 महिलाएं” भाजपा में जोड़ने की रणनीति बनाई गई।बैठक का मकसद पंचायत के चुनावों में भाजपा को जीत दिलाना और 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को फिर से रिपीट करना है।

News Archives

Latest News