भाजपा नेता तरसेम भारती ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
18 अप्रैल सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राइसिंग स्टार संस्था क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को भाजपा नेता तरसेम भारती ने किया। तरेसम भारती के मैदान पर पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
संस्था के संयोजक सुरेश राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  जिला भर से आई  64 टीमें भाग ले रहीं हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य खिलाड़ियों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारना हैं।  खिलाड़ियों में पर्तिस्पर्धा की भावना को जागृत करना हैं।   ताकि वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला और प्रदेश का नाम रौशन कर सकें।
तरसेम भारती ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताएं बेहद आवश्यक हैं। खेल कूद से युवाओं की ऊर्जा  का सदुपयोग होता हैं।  युवा शक्ति को नशे  से दूर रखने के लिए उनकी ऊर्जा को खेल में लगा कर उनका भविष्य संवारा जा सकता हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहीं हैं।  विभिन्न तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही खिलाडियों को नौकरियों में भी आरक्षण दिया जा रहा हैं।  भविष्य में भी खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सके यह प्रयास किया जा रहा हैं

Latest News