DNN परवाणू
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा कसौली विधानसभा क्षेत्र से विकास सेठ को आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देने पर आभार व्यक्त किया है। विकास सेठ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, समाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य व कसौली मण्डल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा का धन्यवाद किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो दायित्व भारतीय जनता पार्टी ने मुझे सौंपा है उसे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करेंगे।















