भविष्य के लिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा तथा रोज़गारोन्मुखी पाठयक्रम आवश्यक – राम कुमार

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

27 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा तथा रोज़गारोन्मुखी पाठयक्रम आवश्यक हैं। राम कुमार आज दून विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला तथा ग्राम पंचायत घडसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धायला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित छात्रों को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्य संसदीय सचिव ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल को तकनीक के क्षेत्र में उन्नत करने के लिए तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाने तथा पाठयक्रम को रोज़गारोन्मुखी बनाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा युवाओं को बेहतर रोज़गार प्रदान करने में सक्षम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कठिन परिश्रम से ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य सरकार सभी सरकारी स्कूलों में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों में आगामी सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी में पढ़ाई शुरु की जाएगी। विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनिफार्म प्रदान की जाएगी तथा बेहतर प्रबंधन के लिए स्कूलों का कल्स्टर बनाया जाएगा, ताकि यहां पढ़ने वाले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़े।
राम कुमार ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत ज़िला सोलन के मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं से मेधावी छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि दून विधनसभा के पहाड़ी क्षेत्र में युवाओं को रोज़गार के अवसर मिले इस उद्देश्य से पहाड़ी क्षेत्र में उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में तीन गारंटियों को राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है तथा आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अन्य गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला व धायला में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला को मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल बनाने की घोषणा की। उन्होंने गोयला स्कूल की चार दीवारी के निर्माण के लिए 05 लाख रुपए तथा अतिरिक्त कमरे के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धायला में सी.एस.आर के माध्यम से अतिरिक्त दो कमरे निर्मित करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के नए भवन के लिए 1.34 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन कमेटी गोयला व धायला में को अपनी ऐच्छिक निधि से  10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की।
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति दून के उपाध्यक्ष जियालाल ठाकुर, ग्राम पंचायत गोयला के उप प्रधान ताराचंद, ग्राम पंचायत धायला के प्रधान सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत धायला के पूर्व प्रधान इंद्रसेन ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धायला के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार, एसएमसी गोयला स्कूल के प्रधान गुरुदेव, एसएमसी धायला के प्रधान आत्माराम सहित अध्यापक, छात्र व अभिभावक उपस्थित थे।

News Archives