भजन सम्राट गोविंद भार्गव 15 जून को होंगे सोलन में, ठोडो मैदान में भजन संध्या में लेंगे हिस्सा

Others Solan

 

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
प्रसिद्ध भजन गायक गोविंद भार्गव सोलन के ठोडो मैदान में 15 जून को भजन संध्या में मुख्य गायक के तौर पर हिस्सा लेंगे। सोलन शहर के व्यापारियों द्वारा इस भजन संध्या का आयोजन करवाया जा रहा है। यह जानकारी महा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी, पंकज गुप्ता, हर्ष सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम एक शाम शूलिनी माता के नाम दिया गया है। 15 जून को इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक गोविंद भार्गव अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना देंगे। भजन संध्या शाम को 7:00 बजे शुरू होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए भजन के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

News Archives

Latest News