ब्लाक हो सकता है आपका राशन कार्ड, जानिए वजह

Others Solan
DNN सोलन 

जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक मिलाप शांडिल ने सोलन जिला केे सभी राशन कार्ड धारकों से आग्रह किया है कि वे अपने राशन कार्ड पर प्रत्येक माह राशन लेना सुनिश्चित बनाएं। अन्यथा ऐसेे राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड ब्लाॅक कर दिए जाएंगे जो अपने राशन कार्ड पर विनिर्दिष्ट वस्तुएं नहीं खरीद रहे हैं।

मिलाप शांडिल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश एवं सोलन जिला में सभी राशन कार्डों का डिजिटीकरण किया जा चुका है। अब सभी उपभोक्ताओं को सामग्री डिजीटल राशन कार्डों के माध्यम से ही प्रदान की जा रही है। उन्होेने कहा कि भारत सरकार द्वारा डिजीटल राशन कार्डों के अनुश्रवण के दौरान यह पाया गया है कि सोलन जिला में अनेक राशन कार्ड ऐसे हैं जिन पर पिछले लम्बे समय से विनिर्दिष्ट वस्तुओं का क्रय नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण विनिर्दिष्ट वस्तुओं के आवंटन, प्राप्ति व वितरण में असुविधा हो रही है।
उन्होंने जिला के सभी राशन कार्ड धारकों से आग्रह किया है कि वे अपने राशन कार्ड पर प्रत्येक माह राशन लेना सुनिश्चित बनाएं अन्यथा ऐसेे राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड ब्लाॅक कर दिए जाएंगे जो अपने राशन कार्ड पर विनिर्दिष्ट वस्तुएं नहीं खरीद रहे हैं। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक ने सभी उपभेेक्ताओं से आग्रह किया है कि वे राशन कार्ड में अपनी आधार संख्या तथा मोबाईल नम्बर भी दर्ज करवाएं । उपभोक्ता अपने राशन कार्ड की जानकारी एप पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हों। इस कार्य में उपभोक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता राशन कार्ड में नया नाम दर्ज करवाने अथवा संशोधन करवाने के लिए सम्बन्धित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News