DNN जाबली (जयदेव अत्रि)
20 सितंबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर सनवारा रेलवे ओवरब्रिज के समीप टाइलों से लदा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। यह ट्रक पलटने से पहले तीन वाहनों से भी टक्करा गया। इस कारण इन तीन वाहनों को भी नुक्सान पहुंचा है। हालांकि, इस दौरान गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है और एक बड़ा हादसा होने से भी बचा है। पुलिस मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर सनवारा के समीप एक धर्मपुर से परवाणू की और जा रहा एक ट्रक (आरजे-07-जीसी-2856) अचानक पलट गया। बताया है कि इस ट्रक कि ब्रेक फेल हो जाने से सड़क पर पलटा है। यह ट्रक टाइलें लेकर जा रहा था। यह ट्रक सड़क पर पलटने से पहले दो पिकअप व एक टाटा 407 के साथ भी टकराया है। यह हादसा होने के बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने धर्मपुर पुलिस को दी। धर्मपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई शुरू की गई। इस हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई है।















