बेटे के पास आई मां ने जहर खाकर दे दी जान

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन
सोलन में महिला द्वारा जहर खाकर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के पटराड़ में अपने बेटे के साथ रहने वाली एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। जांच में पुलिस को पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी।

शर्मा के अनुसार महिला की पहचान पुकसारा उम्र 60 वर्ष के तौर पर हुई है। इस महिला ने रात के समय कोई जहरीली चीज खाली। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News