बृजमोहन शर्मा बने BCC सोलन के महासचिव

Politics Solan

DNN सोलन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने सोलन के वार्ड नंबर 5 से नगर निगम का चुनाव लड़ चुके बृजमोहन शर्मा को सोलन ब्लॉक कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से बृजमोहन को यह कमान सौंपी गई है। आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव में बृजमोहन शर्मा ने वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। अब संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है।

Latest News