DNN धर्मशाला
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार के नवीनतम दिशा निर्देशों के तहत कांगड़ा जिला में स्कूल तथा कालेज की किताबों से संबंधित बुक स्टोर अब सप्ताह में सोमवार तथा वीरवार को प्रातः आठ बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई आरंभ हो चुकी है तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ही किताबों की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया गया है। खाद्य वस्तुओं, सब्जियों तथा मेडिसन तथा खादों व कीटनाशक दवाइयों की दुकानों को पहले की तरह ही प्रातः आठ बजे से दोपहर 11 बजे तक खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है तथा सामाजिक दूरी को बनाए रखें, घरों से बाहर कम से निकलें और विशेषकर बुर्जुगाों तथा बच्चों को भी घर में ही रहना जरूरी है।















