डीएनएन नालागढ़
बरोटीवाला थाना के तहत बलियाणा में एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक दलीप चंबा जिला के डलहौजी के सनियाला गांव का रहने वाला था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी बीमारी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। दलीप झाड़माजरी में कंपनी में काम करता था। उसने साथ लगते बलियाणा गांव में कमरा किराये पर लिया हुआ था। शनिवार रात उसने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। रविवार सुबह जब उसने कमरा नहीं खोला तो पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर देखा तो उसे पंखे से लटका हुआ पाया। उन्होंने सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। एसपी बिंदू रानी सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
















